Ayurveda

Ayurveda

Thursday 1 October 2015

शरीर को तंदुरुस्त और फिट रखता है पानी: Water keeps the body healthy and fit

कई बार लोग अपने व्यस्त दिनचर्या के चलते पानी पीना भूल जाते हैं। बेशक, इसका उन्हें बडा नुकसान उठाना पडता है। खासकर किडनी स्टोन की प्रॉब्लम तो कम पानी पीने की वजह से ही होती है। आपको बता दें कि हमारी बॉडी में 50 से 60 प्रतिशत  पानी होता है और इस लेवल को बनाए रखने के लिए हमें रोजाना 8-10 गिलास पानी पीना बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि हमारी   दिनचर्या  के कार्य , एक्सरसाइज व मेडिटेशन की वजह से शरीर r में पानी का स्तर कम हो जाता है। अगर आप रोजाना इतना पानी नहीं पी पाते हैं, तो इसकी जगह जूस ,छाछ वगैरह  पी सकते है| 

पानी शरीर को स्वस्थ और फिट रखता है, जल पूरी शरीर  को चंगा और ऊर्जावान बनता है यह एक कुदरती  पदार्थ है। हमारी जिंदगी पानी पर ही निर्भर है। जिस तरह एक कार को गैस, पेट्रोल या डीजल की जरूरत होती है, वैसे ही हमें पानी की जरूरत होती है। हमारे शरीर के सभी सेल्स और ऑर्गन्स को अपना कामकाज तरीके से करने के लिए पानी की जरूरत है।

गर्मी में शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहे, इस का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए गर्मी के महीनों में खूब पानी पीएं।

मानव  शरीर के लिए सबसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स में से है पानी। आमतौर पर शरीर का 60 से 75 फीसदी हिस्सा पानी होता है। पानी शरीर के तापमान को काबू में रखता है, जरूरी अंगों  की हिफाजत करता है, पाचन में मदद करता है, ऑक्सिजन और पोषक तत्वों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाता है। गैरजरूरी और जहरीले तत्वों को शरीर से बाहर निकालता है। पानी की कमी से डीहाइडे्रशन, कब्ज, बेहोशी और तमाम दूसरी समस्याएं हो सकती हैं। 


कितना पानी पीना चाहिए एक इंसान को रोजाना औसतन 8 से 12 गिलास पानी की जरूरत होती है। अगर आप नियमित रूप से एक्सर्साइज करते हैं तो आपको शरीर की नमी बनाए रखना मुश्किल होता है इसलिए एक्सर्साइज से पहले, एक्सर्साइज के दौरान और बाद में पानी पिएं।कसरत  से 1 घंटा पहले 1 गिलास पानी पिएं। एक्सर्साइज के दौरान हर 15 से 30 मिनट में आधा गिलास और एक्सर्साइज के बाद दो गिलास पानी पिएं।

आपको कसरत  से पहले, कसरत के दौरान और उसके बाद पानी की जरूरत होती है।

कसरत  करने वाले व्यक्ति  के लिए पानी सबसे ज्यादा पोषक तत्व है। एक्सर्साइज के दौरान पानी या दूसरी तरल चीजों की कमी खासकर गर्मी के मौसम में, अकडन, सिरदर्द, नमी की कमी की वजह बन सकती है। साथ ही एक्सर्साइज करने की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है। कसरत  के दौरान थोडा-थोडा पानी पीने से एक्सर्साइज के वक्त पसीने के जरिए निकलने वाले जरूरी तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। 


शरीर में बना रहे पानी का लेवल : नारियल पानी अगर आप ऑफिस के काम से बाहर निकले हैं और रास्ते में नारियल पानी मिल रहा है। तो नारियल पानी पी सकते हैं। यह एक अत्युत्तम  विकल्प  है |

वेजिटेबल जूस अगर आप रोजाना वेजिटेबल्स व फ्रूट्स नहीं खा पाते हैं, तो जूस पीकर इसकी कमी कर सकते हैं। अजवाइन, गेहू के जवारे का जूस , खीरा, सौंफ व अजवाइन का मिक्स जूस पीएं। आप गाजर का जूस पी सकते हैं।


फ्रूट जूस वैसे तो फलों का जूस पीने की बजाय इन्हें खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल, जब हम जूस पीते हैं, तो उसमें मौजूद शुगर हमारे ब्लड में जल्दी घुल जाती है। इसलिए जूस को लाइट करने के लिए इसमें थोडा पानी मिला दें। एक कप जूस में तीन-चौथाई हिस्सा पानी का रखें।

पानी घर  के  तापमान  वाला या हल्का गुनगुना पानी पीएं। अगर आपको डाइजेशन की प्राब्लम है, तो ठंडा पानी कतई न पीएं। अगर आप सीधे नल का पानी पीते हैं, तो वॉटर प्यूरिफायर लगवा लें। पानी के टेस्ट को बदलने के लिए नींबू या ऑरेंज स्कवैश मिलाकर भी पी सकते हैं।

No comments:

Post a Comment